सेड़वा: सेड़वा पुलिस की भैरूडी गांव में अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई, 4 किलो 500 ग्राम डोडा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार
Sedwa, Barmer | Feb 8, 2024 जिले की सेड़वा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुधवार को थाना क्षेत्र के भैरूडी में एक घर के अंदर दबिश देकर एक व्यक्ति के कब्जे से 4 किलो 500 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी धीमाराम बिश्नोई को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया। सेड़वा पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू की।