सेड़वा: नियमित विद्युत आपूर्ति करने की मांग को लेकर क्षेत्र के दर्जनों गांव के किसानों ने सेड़वा SDM ऑफिस के आगे किया प्रदर्शन
Sedwa, Barmer | Feb 8, 2024 नियमित विद्युत आपूर्ति करने की मांग को लेकर जिले के दर्जनों गांव के किसानों ने सेड़वा एसडीएम ऑफिस के आगे प्रदर्शन किया और मांग पूरी नहीं होने पर बड़े प्रदर्शन की चेतावनी दी। किसानों ने कहा कि फसलों की नियमित रूप से सिंचाई करने के लिए बिजली नहीं आने के कारण वे लोग परेशान हैं, जिसके बाद सेड़वा एसडीएम को राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।