जमुई: नीमारंग बहियार में मवेशी चराने को लेकर शराब के नशे में धुत लोगों ने एक व्यक्ति को पीटा, पीड़ित ने टाउन थाना में आवेदन दिया
Jamui, Jamui | Jul 7, 2025 निमारंग बहियार में मवेशी चराने को लेकर शराब के नशे में धुत लोगों ने भछियार निवासी सुरेंद्र कुमार की जमकर पिटाई कर दी। मामले में पीड़ित सुरेंद्र कुमार ने सोमवार की सुबह 10:00 बजे टाउन थाना में आवेदन देकर आरोपितों पर कार्रवाई करने की मांग की है। शराब के नशे में मारपीट का आरोप सुदीन यादव, राजकुमार यादव और कारु कुमार सहित अन्य लोगों पर लगाया है।