हरिहरगंज: मसूरिया और दमवा गांव में 25 की जगह लगे 63 केवीए के ट्रांसफार्मर, बिजली बहाल होने से ग्रामीणों में खुशी
पीपरा प्रखंड क्षेत्र के मसूरिया और दमवा गांव में कई दिनों से जले 25 केवीए के ट्रांसफार्मर को बदलकर 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। इससे दोनों गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है। लंबे समय से बिजली संकट झेल रहे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और पहल के लिए समाजसेवी सह पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि संदीप पासवान के प्रति आभार व्यक्त किया है।