जौनपुर: सरिया से हमला कर युवक की हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में शुक्रवार सुबह 28 वर्षीय विशाल यादव की लोहे की सरिया से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को मड़ियाहूं-रामदयालगंज मार्ग पर रखकर करीब दो घंटे तक जाम लगाया। पुलिस ने समझाइश देकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने मामले में गहोरा निवासी नीरज यादव और चांदपुर, लाइन बाजार निवासी मनीष यादव क