फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण पुलिस ने दो सुअर चोरी के मामले में एक अभियुक्त को नगला पचिया के पास से किया गिरफ्तार
थाना दक्षिण पुलिस ने थाना प्रभारी दक्षिण योगेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में मंगलवार दोपहर तीन बजे करीबन एक अभियुक्त अमन पुत्र ब्रजमोहन निवासी गांगनी थाना नारखी को नगला पचिया से गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि दो सुअर चोरी कर ले जाने मामले में उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। मेडिकल कराते हुये अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।