मुगलसराय: अलीनगर में 50 हजार का इनामी गैंगस्टर पुलिस और STF के संयुक्त ऑपरेशन में गिरफ्तार
अलीनगर पुलिस व एसटीएफ आगरा की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर सन्दीप (निवासी हिसार, हरियाणा) को आगरा से गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार दोपहर 01 बजे अलीनगर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया की आरोपी गैंगस्टर एक्ट समेत कई मामलों में वांछित था। इस ऑपरेशन में अलीनगर थाना पुलिस टीम के साथ-साथ एसटीएफ आगरा की टीम की अहम भूमिका रही।