लातेहार: आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास के लिए सरकार प्रतिबद्ध: कुमार गौरव, पुलिस अधीक्षक, लातेहार
आत्म समर्पित नक्सलियों के पुनर्वास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।नई दिशा आत्मसर्पण पॉलिसी के तहत लातेहार जिले से कुल 51 नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया है।उक्त बाते पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने सोमवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पुलिस सभागार में आयोजित सीधा संवाद कार्यक्रम के दौरान जानकारी साझा की।