बुधवार शाम पांच बजे से क्षेत्र में फिर से बारिश की स्थिति बन गई है। मंगलवार की देर रात हुई मावठे की बारिश से कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल है। हालांकि, मावठे की बारिश से ज्यादातर किसानों को फायदा ही हुआ है। मंगलवार की शाम तक आम दिनों की तरह मौसम सामान्य था। लेकिन रात होने के साथ ही बारिश के बादल गहराते हुए चले गए और रातभर कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश होती रही