बयाना: बयाना में पेड़ से लटका मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
भरतपुर जिले के बयाना थाना क्षेत्र में हिंडौन स्टेट हाईवे के पास एक महिला का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर बयाना उपजिला अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाया।