भोगांव: भोगांव तहसील सभागार में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किसानों को राई की फसल के लिए वितरित किए बीज
तहसील सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर लगभग एक दर्जन क्षेत्रीय किसानो को राई की फसल के लिए बीज वितरित किए। इस मौके पर एसडीएम भोगांव संध्या शर्मा, सीओ भोगांव सुनील कुमार सिंह समेत तहसील स्तर के समस्त अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।