पटना ग्रामीण: मोदी जी ने देश को सिर्फ बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी और जुमला दिया : प्रधानमंत्री पर तेजस्वी यादव का पलटवार
गया की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आरजेडी को जंगलराज का सबसे बडा चेहरा बताने पर आरजेडी ने भी पलटवार किया है। राबड़ी आवास के पास मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने केवल चार चीजें दी हैं। उन्होंने देश को बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी और जुमला दिया है।