पटना ग्रामीण: रामलखन पथ पर यात्रियों से भारी ऑटो क्रेन से टकराई, सात लोगों की मौत, एक घायल
रामलखन पथ पर मंगलवार की अहले सुबह यात्रियों से भरी ऑटो मेट्रो के काम में लगी क्रेन से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही चार लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि तीन लोगों की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल भी है,जिसका इलाज चल रहा है। मरने वालों में एक 5 साल का बच्चा भी शामिल है।