पटना ग्रामीण: पटना में पटना SSP राजीव मिश्रा ने रामनवमी की तैयारी को लेकर दी जानकारी,आयोजकों से भी गाइडलाइंस का पालन करने की अपील
पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने रामनवमी की तैयारी को लेकर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि महावीर मंदिर में 16 अप्रैल की रात से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगने लगेगी। जिसे लेकर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। मौके पर उन्होंने आयोजकों से भी चुनाव आयोग के द्वारा दिए गए गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की।