पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा,नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बड़बोले पन के शिकार हो रहे हैं
बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर भी जमकर हमला बोला है। पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव अपने पिता की तरह ही बड़बोले पन के शिकार हो रहे हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि आखिर बिहार से युवाओं को पलायन करने वाला कौन था।