पटना ग्रामीण: नारियल घाट पर गंगा नदी में डूबने से महिला की मौत
राजधानी पटना के नारियल घाट पर गंगा नदी में नहाने के दौरान एक महिला की डूबकर मौत हो गई। महिला की पहचान प्रतिमा देवी के रूप में की गई है जो तकियापुर की रहने वाली थी। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस में शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।