कोटकासिम: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महेशरा में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान किया गया
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महेशरा में शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे कक्षा 12 कला संकाय कक्षा 10वीं का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को मोमेंटो देकर पुरसकृत किया गया। इस सत्र में विद्यालय का बोर्ड परीक्षा परिणाम श्रेष्ठ रहा जिससे विद्यालय ने क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।