सहारनपुर: अंकिता भंडारी हत्याकांड में CBI टीम फिर सहारनपुर पहुंची, उर्मिला सनावर को नार्को टेस्ट के लिए भेजा नोटिस
अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच के सिलसिले में CBI की टीम एक बार फिर सहारनपुर पहुंची। बुधवार रात करीब आठ बजे तीन सदस्यीय टीम अभिनेत्री उर्मिला सनावर के गोविंदनगर स्थित आवास पर पहुंची। उर्मिला के अनुसार टीम ने उन्हें नार्को टेस्ट के संबंध में नोटिस दिया और इस प्रक्रिया के लिए उनकी सहमति की पुष्टि की।