डीएम ने परखी विकास कार्यों की गुणवत्ता, निर्माण कार्यों में लापरवाही न बरतने के दिए निर्देश
सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने गुरुवार को नगर पालिका परिषद क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने उपवन योजना के तहत बिजवार में निर्माणाधीन पार्क और वार्ड संख्या-09 लोनियनपुरवा पूर्वी (लक्ष्मनपुर) में तालाब के सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति व गुणवत्ता की जांच की।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बिजवार स्थित पार्क निर्माण में कार्यदायी संस्था को सख्त निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। निर्माण में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद उन्होंने लक्ष्मनपुर में तालाब सौंदर्यीकरण का जायजा लिया। यहाँ उन्होंने निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता स्वयं चेक की। इस दौरान जिलाधिकारी ने इंटरलॉकिंग को उखड़वाकर उसकी गुणवत्ता परखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से कार्यों की निगरानी करें और सुनिश्चित करें कि मानक के अनुरूप सामग्री का ही उपयोग हो।
#Sitapur #DM #SitapurNews #DevelopmentWorks #UttarPradesh #Governance #PublicWorks #Inspection #SitapurUpdate #विकासकार्य