देवसर: जियावन थाना क्षेत्र के एक गांव में मेला घूमने गई युवती के साथ किया गया गैंगरेप, पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
जियावन थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती के साथ गैंगरेप किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 19 वर्षीय लड़की अपने साथी के साथ मेला घूमने गई थी। दोनों लोग जब मेले से वापस अपने घर आ रहे थे, तभी रास्ते में सुनसान जगह पर ६ युवक मिले और युवती के दोस्त के साथ बेरहमी से मारपीट की। उसके बाद युवती को घसीटते हुए दो लोगों जबरन जंगल की तरफ लेकर भाग गये।