देवसर: विधायक राजेंद्र मेश्राम ने बढौरा नाथ मंदिर पहुंचकर किया जलाभिषेक, सुख-समृद्धि की कामना की
सिंगरौली जिले के देवसर विधानसभा की लोकप्रिय विधायक राजेंद्र मेश्राम ने आज बढौरा नाथ मंदिर में पहुंचकर जल अभिषेक कर देवसर विधानसभा वासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की है। देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम ने जानकारी देते हुए बताया कि देवसर विधानसभा क्षेत्र के जनता जनार्दन हमारे लिए देव तुल्य हैं जिनके सुख शांति और समृद्धि के लिए हर समय तत्पर रहता हूं