देवसर: जियावान थाना क्षेत्र में मेले से लौट रही युवती के साथ हुआ गैंगरेप, 6 आरोपी हुए गिरफ्तार
सिंगरौली जिले के जियावान थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना में शामिल सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि जियावान थाना क्षेत्र में स्थित एक गांव की युवती अपने मित्र के साथ पास के मेले में गई थी।