सुजानगढ़: सरदारशहर में 100 जरूरतमंद विद्यार्थियों को अध्ययन किट वितरित किए गए
सरदारशहर में श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार युवा मंडल संस्था ने शिक्षा सेवा अभियान की शुरुआत करते हुए पहले चरण में विभिन्न विद्यालयों के 100 जरूरतमंद विद्यार्थियों को अध्ययन किट वितरित की। युवा मंडल के पदाधिकारियों ने विद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री भेंट किया।