कोटकासिम: बेगमपुर में हर्ष फायरिंग के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, रिवॉल्वर, जिंदा कारतूस और कार बरामद
Kotkasim, Alwar | May 12, 2026 कोटकासिम पुलिस ने बारात में हर्ष फायरिंग करने के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। कोटकासिम थाना अधिकारी जसवंत सिंह ने मंगलवार शाम 6:00 बजे बताया कि यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के गांव बेगमपुर में हुई घटना के बाद की गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक 12 बोर बंदूक, एक रिवाल्वर, जिंदा कारतूस और एक क्रेटा कार को जप्त किया है।