शामली: डीएम शामली ने ऊन क्षेत्र के स्कूलों का किया औचक निरीक्षण, शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाया
Shamli, Shamli | Sep 27, 2025 शनिवार की दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के मुताबिक, जिलाधिकारी शामली अरविन्द कुमार चौहान ने बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यक्रमों की समीक्षा के लिए प्रेरणा निरीक्षण ऐप से विकास क्षेत्र ऊन के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षक की भूमिका निभाते हुए बच्चों को पढ़ाया, बालिकाओं से संवाद किया और मिशन शक्ति-5 अभियान की जानकारी दी।