ऊंचाहार: बल्दी का पुरवा मिर्जापुर एहारी गांव में ससुराल वालों ने महिला को बेरहमी से पीटा, जिला अस्पताल किया गया रेफर
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के बल्दी का पुरवा मिर्जापुर एहारी गाँव में एक महिला घरेलू हिंसा का शिकार हो गई, ससुरालीजनों ने महिला की बेरहमी से पीट दिया, जिसे सीएचसी से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।गाँव की रहने वाली स्नो व्हाइट ने बताया कि, बुधवार को ससुरालीजनों ने उसके जेवर व अन्य सामान रख लिया और मांगने पर मारपीट कर घायल कर दिया, पुलिस जांच शुरू की।