पीरो: हसनबाजार हाल्ट पर मंगलसूत्र झपटमारी के मामले में तीन महिला उचक्कों को यात्रियों ने दबोचा
Piro, Bhojpur | Jun 2, 2026 हसनबाजार हाल्ट पर मंगलवार की सुबह एक महिला यात्री से मंगलसूत्र झपटकर भाग रही तीन महिला उचक्कों को यात्रियों ने बहादुरी दिखाते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने तीनों की जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला का मंगलसूत्र बरामद कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।