खुरई: लोन न चुका पाने के कारण कंपनियों के दबाव में गूलर गांव के 32 वर्षीय युवक ने आत्महत्या की, 4 लाख का था लोन
Khurai, Sagar | Jan 15, 2025 खुरई के देहात थाना क्षेत्र के गूलर गांव में मंगलवार बुधवार रात लगभग 3बजे अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली,मृतक के भाई बलराम ने बताया कि उसके बड़े भाई मृतक लक्ष्मण पटेल ने कई कंपनियों से लगभग 4 लाख का लोन ले रखा था। लोन लेने के लिए कंपनी वालों के दबाव में शराब भी पीने लगा था,भाभी मायके गईं तो रात में फांसी लगा ली। बुधवार शाम 4 बजे हुआ पोस्ट मार्टम।