खुरई: 3 महीने की गर्भवती नवविवाहिता ने बंद कमरे में फांसी लगाई, कारण अज्ञात, खिमलासा पुलिस जांच कर रही है
Khurai, Sagar | Jan 14, 2025 सोमवार मंगलवार की रात लगभग 2 बजे खिमलासा थाना के निवारी गांव में एक 22 वर्षीय 3 माह की गर्भवती नवविवाहिता नेहा जाट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने का कारण अज्ञात। मंगलवार दोपहर लगभग 3 बजे खुरई अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों ने बताया कि उसका पति दीपेंद्र कच्छ में प्राइवेट जॉब करता है जो दीपावली से घर नहीं आया।