खुरई: शहरी थाना क्षेत्र के खेरानाका में महिला को देवर ने लोहे की रॉड से हमला कर किया घायल, अस्पताल में उपचार जारी
Khurai, Sagar | Jan 14, 2025 मंगलवार की दोपहर लगभग 3 बजे शहरी थाना क्षेत्र के ऋषभ कुमार वार्ड के खेरा नाका पर वंदना अहिरवार को उसके देवर ने लोहे की रॉड से मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया। डायल 100 ने महिला को खुरई अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के सिर में गंभीर घाव है एक हाथ भी टूटा बताया जा रहा है। उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। महिला का पति जम्मू में मजदूरी करता है। पुलिस जांच में जुटी