खुरई: धांगर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, खुरई से अपने गांव तलापार जा रहा था
Khurai, Sagar | Jan 13, 2025 रविवार की रात 11 बजे धांगर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक तलापार निवासी 35 वर्षीय विक्रम अहिरवार बताया जा रहा है,मृतक के भाई ने बताया कि विक्रम खुरई की कृषि यंत्र फैक्ट्री में काम करता था मजदूरी के बाद बाइक से घर लौट रहा था। सोमवार की दोपहर 12 बजे के बाद पोस्टमार्ट हुआ पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया