बहराइच: गूढ़ इलाके में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ,इलाज के दौरान हुई मौत
जनपद बहराइच के ग्राम पंचायत गूढ़ निवासी महिला ने पड़ोसियों के ताने से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा कर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गूढ़ इलाके की लक्ष्मी देवी (25) पत्नी त्रिमोहन का विवाह थाना क्षेत्र के गायघाट से हुआ था। चार माह पहले पति की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई थी।