बहराइच: बिशनापुर बिजलीपुर में पालतू कुत्ते के खाना खाने को लेकर हुआ विवाद, तीन लोग घायल
बहराइच के थाना रुपईडीहा इलाके के बिशनापुर बिजलीपुर से पालतू कुत्ते के खाना खाने से नाराज दो बड़े भाइयों द्वारा छोटे भाई उसकी पत्नी वह बच्चे की पिटाई किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस हमले में गांव निवासी 35 वर्ष यह किसनु, 30 वर्षीय पत्नी बनिया, व 1 वर्षीय मासूम बच्चा सोनू घायल हुआ हैं। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।