बहराइच: एसपी ने एक बार फिर जिले में तैनात पुलिस कर्मियों के किए तबादले 16 पुलिस कर्मियों का हुआ स्थानांतरण
बहराइच एसपी वृंदा शुक्ला ने जिले में तैनात 16 मुख्य आरक्षी, आरक्षी, महिला आरक्षियों का शुक्रवार को स्थानांतरण किया। एसपी ने बताया कि हेड कांस्टेबल कांस्टेबल व महिला कांस्टेबल जो कि न्यायालय सम्मन सेल में थे, उन्हें पुलिस लाइन में स्थानांतरित किया गया है। जबकि विभिन्न स्थानों में तैनात पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण न्यायालय सम्मन सेल में किया गया है।