अररिया: पेकपार गाँव मे बाइक की चपेट मे आने से एक बालक हुआ घायल सदर अस्पताल मे भर्ती
Araria, Araria | Mar 25, 2024 अररिया के भरगामा थाना क्षेत्र के पेकपार गांव में बाइक की चपेट में आने से एक बालक लक्ष्मण सिंह बुरी तरह घायल हो गया है। जिसे परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉ प्रदीप कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर ईलाज के लिये हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास रेफर कर दिया है।