महोबा: इंडियन बैंक के पास किसान से ₹3 लाख की टप्पेबाजी नाकाम, दो महिलाएं गिरफ्तार; CCTV में कैद हुई वारदात
Mahoba, Mahoba | Aug 31, 2026 इंडियन बैंक के पास किसान से 3 लाख रुपये की टप्पेबाजी की कोशिश नाकाम हो गई। दिसरापुर निवासी किसान कांशीराम राजपूत बैंक से रकम निकालकर बाइक की डिग्गी में रख रहे थे, तभी दो महिलाओं ने रुपये से भरा थैला पार कर दिया। किसान के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने पीछा कर दोनों महिलाओं को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि महिलाओं ने नगदी से भरा थैला सड़क पर फेंक दिया था।