कैंपियरगंज: कैंपियरगंज इलाके के गांव की रहने वाली महिला की ओर से फर्जी प्रार्थना पत्र देकर वसूली का मामला आया सामने, शुरू हुई जांच
कैंपियरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कैंपियरगंज इलाके के गांव में रहने वाली महिला की ओर से, फर्जी प्रार्थना पत्र देकर वसूली करने का मामला सामने आया है, जानकारों की माने तो महिला अब तक चार लोगों से इसी तरह से वसूली कर चुकी है, लेकिन इस बार पुलिस ने उसके आरोपों की जान शुरू कर दी है, एसपी नॉर्थ ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।