कैंपियरगंज: कैंपियरगंज पीपीगंज जंगल कौड़िया सहित तमाम जगहों पर बारिश व अलर्ट को देखते हुए कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूल 6 जुलाई तक बंद
कैंपियरगंज पीपीगंज जंगल कौड़िया सहित तमाम जगहों पर भारी बारिश और मौसम विभाग के द्वारा किए गए, अलर्ट को देखते हुए जिला अधिकारी कृष्णा करुणेश ने, क्लास एक से लेकर आठ तक के सभी विद्यालयों को 6 जुलाई तक बंद करने का निर्देश जारी किया है, साथ ही सभी विद्यालयों को सख्त निर्देश भी दिया है कि कोई भी इस बारिश में विद्यालय नहीं खोलेगा 6 जुलाई तक।