प्रतापगढ़: सरसी खाम गांव की युवती को मोबाइल मरम्मत कराना पड़ा भारी, शादी टूटी, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
कधंई थाना क्षेत्र के सरसी खाम गांव निवासी एक व्यक्तिअपनी बेटी की शादी कधंई के सोनाही गांव निवासी एक युवक के साथ के तय की थी। मंगरौरा ब्लाक में सामूहिक विवाह में दोनों ने सात फेरे लेने के बाद 26 अप्रैल को गांव व रिश्तेदारो की मौजूदगी में शादी होनी थी। मार्च महीने में युवती का मोबाइल खराब हो गया।उसे मरम्मत के लिए मंगरौरा बाजार स्थित एक मोबाइल दुकानदार को दिया।