जमुई: हरिहरपुर में ट्रक रुकवाने से मना करने पर तेज धार हंसुली से चालक को किया लहूलुहान, डॉक्टर ने किया पटना रेफर
Jamui, Jamui | Nov 28, 2025 हरिहरपुर में गुरूवार की रात 8:00 बजे बालू लोड कर जा रहे ट्रक को रोकने से मना करने पर शराब के नशे में धुत तीन युवको में से एक युवक ने हंसुली से चालक के गर्दन पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल चालक को परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।