करौं: करौं प्रखंड मुख्यालय स्थित कटाल काली मंदिर में रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, दूसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Karon, Deoghar | Jan 17, 2026 करौं प्रखंड मुख्यालय स्थित कटाल काली मंदिर परिसर में 11 दिवसीय रामलीला महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मंटू मंडल ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। शनिवार संध्या छह बजे दूसरे दिन के आयोजन में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सभी श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक रामलीला में शिरकत की।