विद्यापतिनगर प्रखंड के वाजिदपुर पंचायत भवन में कर्मियों की लगातार अनुपस्थिति से आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र जैसे जरूरी कार्यों के लिए पहुंचे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है, लेकिन जिम्मेदार कर्मी नदारद रहते हैं। उपमुखिया भागीरथ प्रसाद ने बताया कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है।