कोल: मालगोदाम रैक पर अवैध ट्रैक्टरों के संचालन के विरोध में ट्रक एसोसिएशन ने आरटीओ कार्यालय में किया धरना, हुआ हंगामा
Koil, Aligarh | May 16, 2025 माल गोदाम रैक पर अवैध ट्रैक्टरों के संचालन का ट्रक एसोसिएशन ने विरोध जताया है। ट्रक एसोसिएशन ने आरटीओ विभाग के अधिकारियों पर मिली भगत से ट्रैक्टर संचालित कराने का आरोप लगाया। अवैध ट्रैक्टर संचालन के विरोध में ट्रक एसोसिएशन के पदाधिकारी एकत्रित हो गए। इस दौरान उन्होंने आरटीओ कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।