कोल: टेंटी गांव तिराहे पर ट्रक की टक्कर से पैदल चल रहे छात्र की हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | May 16, 2025 टेंटी गांव तिराहे पर ट्रक ने पैदल चलते छात्र को टक्कर मार दी। घटना में छात्र की मौत हो गई। 21 वर्षीय जतिन बीएससी का छात्र था। गुरुवार रात्रि वह पैदल अपने घर जा रहा था। टेंटी गांव तिराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। घटना में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।