कोल: रतभानपुर के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार 2 लोगों को रौंदा, गंभीर हालत में एंबुलेंस ने पहुंचाया अस्पताल
Koil, Aligarh | May 16, 2025 दरअसल पूरी घटना जनपद हाथरस के सिकंदराराऊ के गांव रतभानपुर के पास की है जहाँ बाइक सवार दो लोगों को तेज़ रफ़्तार रोडवेज बस ने रौंद दिया।टक्कर मार रोडवेज बस मौके से गायब हो गई।स्थानीय लोगो के द्वारा जानकारी हाइवे एम्बुलेंस 1033 को दी गई।मौके पर पहुँची एम्बुलेंस के द्वारा घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके रसलगंज स्थित जिला अस्पताल पहुँचाया।