कोल: खादराबाद में ट्रैक्टर के नीचे दबकर घायल हुए युवक की JN मेडिकल में इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | May 16, 2025 खादराबाद में ट्रैक्टर के नीचे दबकर घायल हुए युवक की जेएन मेडिकल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 22 वर्षीय प्रहलाद सिंह 12 मई को ट्रैक्टर से उतर रहे थे। इस दौरान वह अचानक ट्रैक्टर के नीचे दब गए। हादसे में घायल हुए प्रहलाद सिंह को इलाज के लिए JN मेडिकल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार शुक्रवार मध्य रात्रि इलाज के दौरान मौत हो गई।