कोल: अवतार नगर में राशन कार्ड गड्डी से बाहर न निकालने पर हुआ विवाद, दबंगों ने पिता-पुत्र को लोहे की रॉड से पीटा, किया घायल
Koil, Aligarh | May 16, 2025 अलीगढ़ के थाना सासनीगेट इलाके के अवतार नगर की है। जहां राशन कार्ड गड्डी से बाहर न निकालने पर राशन कार्ड इकट्ठा कर रहे पिता पुत्र से विवाद हो गया जिसके बाद उग्र हुए दबंगों ने पिता-पुत्र के साथ मारपीट की ।घायल पिता पुत्र ने लोहे की रॉड से मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए इलाका पुलिस से शिकायत की।इधर पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया।