जमुई: मटिया में प्रसव पीड़ा के दौरान अस्पताल लाते समय गर्भवती की हुई मौत, नैहर वालों ने लापरवाही का लगाया आरोप
Jamui, Jamui | Aug 2, 2026 मटिया बाजार में प्रसंव पीड़ा होने के बाद अस्पताल लाने के दौरान नंदू कुमार की पत्नी नीतू कुमारी की मौत हो गई। नैहर वालों द्वारा नंदू कुमार पर लापरवाही का आरोप लगाकर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतका के शव का डीएम के आदेश के बाद शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि 1:00 बजे सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।