रहुई प्रखंड के प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित खेल मैदान में बुधवार से रहुई प्रखंड क्रिकेट लीग का शुभारंभ होगा। क्रिकेट मैच को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति की ओर से मैच की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। खेल मैदान में पीच निर्माण, मैदान का समतलीकरण, चारों ओर बाउंड्री मार्किंग समेत अन्य आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली।