बक्सर: बिहार गृह रक्षावाहिनी स्वयं सेवक संघ ने होमगार्ड परिसर में 21 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया
Buxar, Buxar | Jan 27, 2025 बिहार गृह रक्षावाहिनी स्वयं सेवक संघ के आहवान पर अपनी 21 सूत्री मांगों को लेकर होमगार्ड परिसर में जवानों ने एक दिवसीय धरना का आयोजन सोमवार को अपराह्न 3:00 बजे किया. इस दाैरान जवानों ने सरकार के विरोध में नारे बाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया. वहीं प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को बुलंद भी किया. वहीं वक्ताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो होगा आंदोलन.